एमपी3 से डब्ल्यूएवी

एमपी3 को डब्ल्यूएवी में और अन्य वीडियो प्रारूपों को एमपी3 में ऑनलाइन बदले, निःशुल्क

VEED's MP3 to WAV converter displaying input waveform, WAV output format selection, and Convert button.
Facebook LogoVisa LogoP&G LogoPinterest LogoBooking LogoHublot Logo

एमपी3

एमपी3 वर्तमान समाय में उपयोग में आने वाला सबसे लोकप्रिय ऑडियो स्टोरेज फॉर्मेट है। एमपी3 फाइलें आमतौर पर गाने, संगीत और रिकॉर्डिंग को स्टोर करती हैं। अन्य प्रारूपों के विपरीत, एमपी3 डिवाइस मेमोरी को बचाने के लिए ऑडियो को बहुत छोटे फ़ाइल साइज में स्टोर करता है। फलस्वरूप यह सबसे व्यापक रूप से समर्थित फ़ाइल प्रारूपों में से एक बना हुआ है, जिसे लगभग किसी भी उपकरण पर और लगभग किसी भी मीडिया प्लेयर पर चलाया जा सकता है। एमपी3 फ़ाइल की क्वालिटी अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि यह कम्प्रेशन के समय उपयोग किये जाने वाले "बिट रेट" पर निर्भर करती है। सामान्यतः बिट रेट 128, 192 और 256 केबीपीएस होती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपनी फ़ाइल की डिटेल्स भी देख सकते हैं।

डब्ल्यूएवी

डब्ल्यूएवी फ़ाइलें "बिना किसी कम्प्रेशन" ऑडियो स्टोर करती हैं। जो कि उन्हें अन्य फ़ाइल प्रारूपों की तुलना में बहुत बड़ा बनाता है। हालाँकि डब्ल्यूएवी फ़ाइलें स्टोर करने के लिए बहुत अधिक स्थान ले सकती हैं, परन्तु वे उच्च गुणवत्ता में ऑडियो स्टोर करती हैं। जो उन्हें प्रोफेशनल संगीत रिकॉर्डिंग जैसे उपयोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। डब्ल्यूएवी फाइलों का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता हैं और इन्हें विंडोज मीडिया प्लेयर, क्विकटाइम प्लेयर, वीएलसी और कई अन्य प्लेयरो पर चलाया जा सकता है। (केवल लिनक्स को छोड़ कर)। डब्ल्यूएवी फ़ाइलें आपके फ़ोल्डर में 'WAVE' के रूप में भी दिखाई दे सकती हैं। वे एक ही फ़ाइल प्रकार हैं, बस अलग-अलग वर्तनी हैं। माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम द्वारा संयुक्त रूप से विकसित, डब्ल्यूएवी प्रारूप ऑडियो डेटा, ट्रैक नंबर, सैंपल रेट और बिट रेट को स्टोर करता है। ऑडियो को अनकंप्रेस्ड "हिस्सों" के खंडों में स्टोर किया जाता है।

एमपी3 को डब्ल्यूएवी में कैसे बदले:

1
फ़ाइल प्रारूप का चयन करें

पहले बॉक्स पर क्लिक करें और एमपी3 को फाइल फॉर्मेट के रूप में चुनें, फिर उसके बगल वाले बॉक्स पर क्लिक करें और डब्ल्यूएवी चुनें।

2
अपलोड और कनवर्ट करें

'फाइल चुनें' पर क्लिक करें और अपने फोल्डर से अपनी एमपी3 फाइल चुनें। आप फ़ाइल को बॉक्स में ड्रैग और ड्रॉप भी कर सकते हैं। 'कनवर्ट फ़ाइल' पर क्लिक करें।

3
फ़ाइल डाउनलोड करें

डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और आपकी डब्ल्यूएवी फाइल कुछ ही सेकंड में आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी।

VEED's audio converter showing format selection options: WAV, AAC, FLAC, M4A, MP3, OGG, MP2, WMA, with a blue Convert button.

'एमपी3 फाइलों को डब्ल्यूएवी में कैसे बदले' ट्यूटोरियल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एक एमपी3 से डब्ल्यूएवी कनवर्टर से कहीं बढ़ कर

VEED आपकी एमपी3 फ़ाइलों को डब्ल्यूएवी या अन्य ऑडियो प्रारूपों में बदलने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकता है। VEED आपकी ऑडियो फाइलों को और प्रोफेशनल बनाने के लिए एडिट, ट्रिम और रिफाइन कर सकता है। आप हमारे शक्तिशाली और उपयोग में आसान वीडियो एडिटर का उपयोग करके VEED पर वीडियो एडिट भी कर सकते हैं। आज ही हमारे वीडियो एडिटर को आजमाएं और सीधे अपने ब्राउज़र से शानदार वीडियो बनाना शुरू करें!

एमपी3 फ़ाइल चुनें
VEED app displayed on mobile,tablet and laptop